आज के इस लेख में Naswiz के बिज़नेस प्लान के बारे में बात करेंगे। जिसमे Naswiz क्या है? क्या Naswiz का प्लान जुड़ने लायक है? क्या Nazwiz से जुड़ना फायदेमंद है? और Naswiz प्रोडक्ट क्या है? इसपर विश्लेषण करेंगे।Naswiz क्या है?Naswiz एक भारतीय MLM कंपनी है,जिसे Naswiz Retails Private Limited से भी जाना जाता है। इसे पहले  Naswiz Hoildays Private Limited नाम से जानते थे,क्योंकि यह पहले Holidays की सर्विस ही देती थी।Naswiz MLM कंपनी बाइनरी (Binnary) प्लान पर आधारित है,जिसमे 1 के नीचे 2 को जोड़ा जाता है।Naswiz बिज़नेस प्लान क्या है?Nazwiz बिज़नेस प्लान की बात करे, तो MLM कंपनी होने के कारण डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़ने के बाद करनी होती है। डायरेक्ट सेलिंग में कंपनी के प्रोडक्ट बेचने होते है और नेटवर्क मार्केटिंग में नए लोगो को अपने बाइनरी प्लान में लाना होता है।

 

 

 

You May Also Like!

 

 

 

 

पंरन्तु, Naswiz डायरेक्ट सेलिंग पर ध्यान ना देकर सिर्फ नेटवर्क मार्केटिंग करने पर मजबूर करती है।यानी की वे प्रोडक्ट पर इतना ध्यान ना देकर, नए लोगो को जोड़ने को कहते है। वही Naswiz में रिपरचेस (वापस खरीद) करना जरूरी नही है।

वही डायरेक्ट सेलिंग और MLM कंपनी का प्रमुख उद्देश्य प्रोडक्ट/सर्विस की बिक्री करने का होता है,पंरन्तु Naswiz उन कंपनी में से नही है,जो इसका एक नकारात्मक बिंदु है।Naswiz के प्रोडक्ट/सर्विस क्या है?

हर एक MLM कंपनी का प्रोडक्ट/सर्विस सबसे प्रमुख चीज़े है। क्योंकि प्रोडक्ट अच्छा नही हुआ,तो आपसे ख़रीदने वाले लोग आपको भला-बुरा कहेंगे और पैसे के चक्कर मे आप समाज में अपना सम्बन्ध ख़राब करते है, इसलिए प्रोडक्ट को ध्यान रखकर ही किसी कंपनी से ज़ुड़े। प्रोडक्ट/सर्विस में आप क्वालिटी और कीमत देखें। जिससे आप आराम से प्रोडक्ट/सर्विस का अन्दाज़ा लगा सकते है।

 

 

 

 

 

 

 

अब बात करे, Naswiz के प्रोडक्ट और पैकेज की,तो आपको प्रोडक्ट कॉम्बो ख़रीदने पडते है,जिनकी कीमत 8000 रुपए से शुरू होती है। यहाँ हम एक ही प्रोडक्ट/सर्विस कॉम्बो की बात करे,जो है “13 Tie Set“।

13 Tie Set Review

13 टाई सेट के पैकज की किमत 11,910 रुपए (11,760 + 150 GST) है। जिसमें 13 टाई है और उसे प्रीमियम कहा गया है। कंपनी का प्रोडक्ट डिमांड में होना चाहिए और यहाँ 13 टाई का पैकेज है,जिसे व्यक्ति खरीदने से पहले भी सोचेगा।

आपने कभी किसी आम व्यक्ति को देखा है, जो एक साथ 13 टाई ख़रीदता हो। इतनी टाई की ज़रूरत किसी भी व्यक्ति को नही होती है और भारत में बहुत कम लोगों को हर दिन टाई पहनते हो।

कीमत की बात करे,तो यहाँ एक टाई औसतन 900 रुपए की पड़ रही है। मार्किट में 200 रुपए में अच्छी क्वालिटी की टाई ख़रीद सकते है और 500 रुपये में ब्रांडेड टाई मिलती है।

 

 

 

 

 

 

 

अगर Naswiz टाई की क्वालिटी को प्रीमियम मानते है, फिर भी एक टाई पर 400 रुपए ज्यादा देने होंगे,यानी की 400*13= 5,200 रुपए ज्यादा। अब इसके आगे आप ख़ुद प्रैक्टिकल होकर हिसाब कर सकते है।

कई लोग कहते है,कि टाई की क्वालिटी प्रीमियम है और कपड़ा वैसा है। यह बात सिर्फ कहने और मार्केटिंग के लिए है, ना आप कभी देखने गए है,कि टाई कैसे बनती है।

वही इसके दूसरे प्रोडक्ट/सर्विस का हाल भी इसके जैसा ही है,जिसका रिव्यु अगले लेख में हम करेंगे। तो प्रोडक्ट के हिसाब से Naswiz इतना प्रभावि नही है। 

Naswiz Retails Product List

  • HOME APPLIANCES (21,560 Rs)
  • PREMIUM TIES (11,760 Rs)
  • MEN’S SUIT (15,770 Rs)
  • Set of 3 Trousers and Shirts (14,720 Rs)
  • Elite Package (12,900 Rs)
  • Herbal Products (8,590 Rs)

 

 

 

 

 

 

डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग

डायरेक्ट सेलिंग और नेटवर्क मार्केटिंग में Naswiz नेटवर्क मार्केटिंग को ज्यादा प्रमोट करती है। वही डायरेक्ट सेलिंग सिर्फ किसी व्यक्ति के जुड़ने पर ही होती है। 

Naswiz के बाइनरी प्लान में दो लोगो को जोड़ने पर 1000 रुपए मिलते है।यानी की जब आप अपने नीचे पहला लेवल बनाते है,जिसमे दो लोग होते है,तो उसके 1000 रुपए मिलते है।

Naswiz से कितनी इनकम होगी?

तो Naswiz में इनकम नेटवर्क में दो लोगो को जोड़ने पर 1000 रुपए की होती है। अगर आप अपने नीचे 7 लेवल का नेटवर्क बनाते है,तब जाकर आपकी Naswiz से कुल कमाई 1 लाख 27 हज़ार रुपए की होगी।

7 लेवल बनाने के लिए आपको अपने नेटवर्क में कुल 256 लोगो को लाना होगा,क्योंकि दो लोगो को जोड़ने पर 1000 रुपए,तो एक व्यक्ति को जोड़ने पर 500 रुपए बनते है।तो 256*500=127000 रुपए होते है।

Naswiz जैसी कंपनी में औसतन 5 से 10 लाख और उससे ज्यादा ही लोग जुड़े होते है।मान लो, अगर Naswiz में 5 लाख लोग पहले से है,और आप जा के जुड़ते हो,तो आप 19 लेवल पर आते हो। अब 1 लाख 27 हज़ार रुपए की कमाई करने के लिए आपको अपने नीचे 7 लेवल बनाने पड़ते है। अगले 7 लेवल बनने में कंपनी के कुल 26 लेवल (19+7) हो जाएंगे और कुल 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग जुड़े हुए होंगे (2^26= 6.7 करोड़)। और सभी कंपनीयो के मिलाए,फिर भी इतने डायरेक्ट सेलर भारत में अभी नही है और ऐसी ग्रोथ बहुत मुश्किल है.

कंपनी के टॉप प्रमोटर जैसे सोनू शर्मा कहते है,कि कंपनी को उनको जुड़े हुए 13 साल हो गए है। तो 13 साल में 10 लाख ही जुड़े,तो अगले 6 करोड़ लोगों को आने में और आपकी 1 लाख 27 रुपए की कमाई आने में कितना समय लगेगा। इसपर सोचना भी जरूरी है।

वही सफल रूप से 7 level बनाने वाले सिर्फ 1 प्रतिशत लोग ही होते है. इसलिए Naswiz से अच्छी इनकम करना कठिन काम है और यह काम IIT क्लियर करने या IPS-IAS बनने से भी ज्यादा कठिन है। इसलिए आप थोड़ा ओर खुद रिसर्च कर सकते है।

Naswiz से जुड़े या नही?

तो हमने अपना विश्लेषण दे दिया है, आप स्वयं अपना फैसला ले। किसी के भी दबाव या मजबूरी में ना जुड़ें। Naswiz के प्रोडक्ट आप एक बार इनकी स्टोर myshopwiz से ख़रीदकर इस्तमाल कर सकते है, यहाँ आप अपना ट्रायल ले,उसके बाद आपको प्रोडक्ट की क्वालिटी का भी अंदाज़ा हो जाएगा। जिन लोगो को डायरेक्ट सेलिंग पसंद ना हो और सिर्फ नेटवर्क मार्केटिंग करनी हो, उनके लिए Naswiz बेहतर विकल्प रहेगा.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Naswiz के फायदे और नुक्सान

अगर आपको सिर्फ नेटवर्क मार्केटिंग करनी है,तो Naswiz बेहतर विकल्प है। जहाँ प्रोडक्ट को सिर्फ 1 बार खरीदना होता है और कही पर भी डायरेक्ट सेलिंग नहीं करनी होती है।बाइनरी प्लान होने के चलते, नेटवर्क संभालना भी आसान रहता है। 

वही डायरेक्ट सेलिंग ना होने के कारण यहाँ इनकम करना मुश्किल भी है और अगर 1 लेवल निचली डाउन-लाइन में कोई व्यक्ति छोड़कर चले जाता है,तो समस्या हो सकती है। फिर भी अधिकतर MLM कंपनिया से Naswiz का बिजनेस प्लान साफ है।

निष्कर्ष:

हमे उम्मीद है,की Naswiz Retails पर लेख आपके लिए मददगार रहा होगा,कोई भी सवाल या सुझाव हो.तो कमेंट में जरुर बताये.

 

 

 

 

 

 

naswiz business naswiz mlm business plan in hindi naswiz business plan in hindi naswiz mlm business plan naswiz business plan naswiz business naswiz mlm business plan in hindi naswiz business plan in hindi naswiz mlm business plan naswiz business plan naswiz business naswiz mlm business plan in hindi naswiz business plan in hindi naswiz mlm business plan naswiz business plan naswiz business naswiz mlm business plan in hindi naswiz business plan in hindi naswiz mlm business plan naswiz business plan naswiz products how to join naswiz naswiz products how to join naswiz naswiz products how to join naswiz naswiz products how to join naswiz naswiz products how to join naswiz 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here