Train का आविष्कार किसने किया और कब? जानेदुनिया में प्रतिवर्ष अरबों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। आज यह तेज गति और लंबी या छोटी यात्रा में लगने वाले सस्ते भाड़े कारण यातायात का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। लेकिन क्या आपको पता है, यात्रियों व वस्तुओं को ढोने वाली विश्व की पहली train ka avishkar kisne kiya और कब? तो बता दे, विश्व की पहली सफल ट्रेन 27 सितंबर, 1825 को जार्ज स्टीफेन्सन (George Stephenson) द्वारा बनाई गई थी। उस ट्रेन का नाम ‘लोकोमोशन’ था।Watch ka Avishkar Kisne Kiya?(Opens in a new browser tab)

 

 

 

You May Also Like!

जार्ज स्टीफेन्सन एक ब्रिटिश इंजीनियर थे। उनके द्वारा बनाई गई ट्रेन की रफ्तार 24 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे पहली बार 450 यात्रियों ने इंग्लैंड के डार्लिंगटन और स्टॉकटन के बीच यात्रा की थी।Koshika ki khoj kisne ki?(Opens in a new browser tab)

 

 

ट्रेन के आविष्कारक जार्ज स्टीफेन्सन
जर्ज स्टीफेन्सन और उनका तेज ट्रेन इंजन ‘राॅकेट’

अपनी पहली ट्रेन की सफलता से प्रेरित होकर उन्होंने लिवरपूल और मैनचेस्टर के बीच एक 64 किलोमीटर लंबी रेल लाइन भी बनाई थी। यह विश्व की पहली इंटर-सिटी रेलवे थी, जिसका परिचालन 18 सितंबर, 1830 को शुरू हुआ था।

 

 

 

 

 

सन् 1829 में जब लिवरपूल-मैनचेस्टर लाइन का कार्य पूरा होने वाला था तभी इंगलैंड में एक लोकोमोटिव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें स्टीफेन्सन ने भी अपने दूसरे रेल इंजन ‘रॉकेट’ के साथ भाग लिया था।

स्टीफेन्सन ने रॉकेट को 58 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर उस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने उस स्टीम रेल इंजन को अपने बेटे राॅबर्ट के साथ मिलकर बनाया था।

 

 

ट्रेन से जुड़े 20 महत्वपूर्ण तथ्य

    1. जार्ज स्टीफेन्सन से भी पहले इंग्लैंड के रिचर्ड ट्रेविथिक ने भी सन् 1804 में एक स्टीम रेल इंजन का निर्माण किया था, जिसका मुख्य उद्देश्य कोयले की खान से कोयले को लोहे की ढलाई करने वाले कारखाने तक पहुंचाना था। लेकिन उनका वह स्टीम रेल इंजन कई खामियों के कारण लोकप्रिय नहीं हो पाया।
    2. बिजली से चलने वाला दुनिया का पहला रेल इंजन स्कॉटलैंड के रसायनज्ञ रॉबर्ट डेविडसन द्वारा 1837 में बनाया गया था। इसे बैटरी से संचालित किया जाता था।

 

 

 

 

    1. ट्रेनों का ट्रैक बदलने वाले रेलरोड स्विच का आविष्कार अंग्रेज सिविल इंजीनियर सर चाल्र्स फाॅक्स ने सन् 1832 में किया गया था।
      1. इंग्लैंड के ब्राइटन शहर में स्थित वोल्क इलेक्ट्रिक रेलवे दुनिया का सबसे पुराना ईलेक्ट्रिक रेलवे है, जिसका परिचालन आज भी किया जा रहा है। इसकी शुरूआत सन् 1883 में कि गई थी।
      2. दुनिया की पहली डीजल से चलने वाली ट्रेन की शुरूआत सन् 1912 में स्विट्जरलैंड में कि गई थी। उस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 100 Km/hr थी।
      3. विश्व की पहली तेज रफ्तार ट्रेन की शुरूआत वर्ष 1964 में जापान के टोक्यो और ओसाका शहर बीच हुई थी, जिसकी अधिकतम रफ्तार 164 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
      4. इंग्लैंड के डार्लिंगटन शहर में स्थित स्केर्न ब्रिज (Skerne Bridge) दुनिया का पहला रेलवे ब्रिज है।
      5. ‘London Underground’ दुनिया की पहली भूमिगत रेलवे है। इसकी शुरूआत 9 जनवरी, 1863 कोई हुई थी। इसकी लंबाई लगभग 400 किमी. है।
      6. ट्रेन में लगने वाले एयर ब्रेक सिस्टम का आविष्कार अमेरिकी इंजीनियर जाॅर्ज वेस्टिंगहाउस ने सन् 1872 में किया था।
      7. वर्तमान में दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन शंघाई मैग्लेव है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 431 किमी. प्रति घंटा है। यह ट्रेन चीन के शंघाई शहर में चलती है।
      8. दुनिया की सबसे लंबी रेल लाइन यीवू-मैड्रिड रेल लाइन है। इसे चीन के यीवू और स्पेन के मैडिड्र शहर के बीच बनाया गया है। इसकी लंबाई लगभग 13,000 किमी. है।
      9. संयुक्त राज्य अमेरिका का रेल नेटवर्क दुनिया का सबसे लंबा रेल नेटवर्क है। इसकी लंबाई 2,50,000 किमी. से भी ज्यादा है। अमेरिका के 80% रेल लाइनों का उपयोग केवल माल ढुलाई के लिए किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

  1. भारत में पहली ट्रेन आज से 166 वर्ष पहले 16 अप्रैल, 1853 को महाराष्ट्र के बोरीबंदर और ठाणे का बीच चली थी। उस ट्रेन में तीन स्टीम इंजन और 14 डिब्बे लगाए गए थे। उसमें पहली बार 400 मेहमान यात्रियों ने यात्रा कि थी।
  2. भारतीय रेल 67,368 किमी. मार्ग की founder of train लंबाई के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसके पास 13,452 यात्री ट्रेनें और 9,141 माल गाडियां हैं।
  3. दुनिया का सबसे लंबा train running status रेलवे प्लेटफार्म भारत founder of train के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित ‘गोरखपुर स्टेशन’ है। इसकी लंबाई 4,430 फीट है।
  4. भारत में सबसे तेज चलने train running status वाली ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ है। founder of train इसकी अधिकत्म रफ्तार 180 km/hr है। train running status भारत की दूसरी सबसे तेज चलने वाली ट्रेन train running status ‘गतिमान एक्सप्रेस’ है।  founder of train इसकी अधिकतम रफ्तार 160 km/hr है। यह दिल्ली और झांसी के बीच चलती है।
  5. दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग स्विट्जरलैंड में स्थित ‘गोथार्ड टनल’ है। founder of train यह 57 किमी. लंबा है। live train status वही भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग जम्मू-कश्मीर में स्थित ‘पीर पंजाल रेलवे टनल’ है। इस सुरंग की लंबाई 11.215 किमी. है।
  6. भारत में ट्रेन के डिब्बों में प्रयोग होने वाले live train status बिजली के सभी उपकरण भारतीय मानक 220 वोल्ट के विपरीत 110 वोल्ट पर कार्य करते हैं।
  7. ‘विवेक एक्सप्रेस’ भारत में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। live train status यह असम के डिब्रूगढ़ और तमिलनाडु के कन्याकुमारी के बीच चलती है तथा कुल 4286 किमी. की दूरी तय करती है।
  8. दुनिया की पहली अंतरराष्ट्रीय रेल लाइन सन् 1843 live train status में बेल्जियम और जर्मनी के बीच बनाई गई थी। यह रेलवे लाइन बेल्जियम के ब्रुसेल्स शहर को जर्मनी के कोलोन शहर से जोड़ती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here