OTP क्या हैं? OTP के फायदे, रिस्क और इस्तेमाल का तरीका

जब भी हम Online Shopping करते हैं और उसकी Payment करते हैं या फिर Internet Banking या किसी और काम के लिए Online Transaction करते हैं तो हमारे phone पर OTP के नाम से एक Password आता हैं जिसे वहा डालने के बाद ही Payment Successful हो पाती हैं। OPT की Full Form होती हैं One Time Password. आज हम आपको विस्तार से बताएँगे OTP (One Time Password) क्या हैं, इसके फायदे, रिस्क और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

 

 

 

You May Also Like!

 

आज के डिजिटल युग मे जहा ,हम अपने रोजमर्रा के ज्यादातर काम ऑनलाइन ही करने लगे हैं वो चाहे Mobile Recharge करना हो, Shopping करनी हो या फिर किसी को पैसे भेजने या मंगवाने हो। इन कामो के लिए Payment भी हम Online ही करने लगे हैं। ऐसे मे हमारी निजी जानकारी की सिक्यूरिटी होना काफी अहम हो जाता हैं। वो चाहे आपके बैंक या एटीएम से जुडी जानकरी हो या फिर आपके Google Account हो। ऐसे मे OTP हमें Extra Security प्रदान करना हैं।

 

 

 

 

 OTP क्या हैं? WHAT IS OTP MEANING IN HINDI

 OTP क्या हैं? What is OTP Meaning in Hindi

OTP in Hindi

OTP यानी One Time Password एक 4 से 6 अंको का पासवर्ड होता हैं जो आपके Registered Mobile Number पर SMS के रूप मे भेजा जाता हैं। जब भी हम कोई Online Payment करते हैं तो उस Transaction को पूरा करने के लिए हमारे मोबाइल नंबर पर एक sms आता हैं जिसमे OTP होता हैं जिससे वहा भरने के बाद ही Payment होती हैं। अगर आपने कभी Online Payment की हैं तो आपने ये जरुर नोट किया होगा की बिना otp डाले पेमेंट नहीं की जा सकती।

ये ना सिर्फ बैंक पेमेंट तक सिमित हैं बल्कि Google Account, Paytm, Flipkart जैसे बहुत सी Online Website पर Log in करने के लिए भी OTP डालना अनिवार्य हो गया हैं।

One Time Password एक आम पासवर्ड की तरह नहीं होता। OTP जैसा नाम से ही प्रतीत होता हैं ये एक बार के लिए ही मान्य होता हैं। यानी इसे एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हर बार एक अलग पासवर्ड OTP के रूप मे आता हैं।

 

 

 

 

 

OTP क्यों जरुर होता हैं? ONE TIME PASSWORD के फायदे

जब आप किसी भी website पर account Create करते हो तो वहा पर Username और Password डाला जाता हैं। उसके बाद जब भी आपको उस अकाउंट मे Log in करना होता हैं तो आपको वो Username के साथ Password डालना होता हैं उसके बाद ही आप अपने Account को Access कर पाते हों।

अब आपके अकाउंट को सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर के रूप मे OTP Feature दिया जाने लगा हैं। जिससे अब अपने अकाउंट के पासवर्ड के अलावा OTP भी माँगा जाता हैं जिसके बाद ही अकाउंट लोग इन किया जा सकता हैं।

Online Railway Ticket Booking, Mobile Recharge, Electricity Bill Payment जैसे अनेको काम अब हम ऑनलाइन ही करने लगे हैं जिसके लिए हमें कई Account बनाने होते हैं ऐसे मे इतने अकाउंट के पासवर्ड याद रखना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे मे पासवर्ड भूल जाने पर Account Recover करने मे OTP काम आता हैं।

जब आप कभी Forget Password से अपने किसी Account का Password पता करने की कौशिश करते हैं तो आपके Registered Mobile Number पर OTP भेजा जाता हैं जिसे वहा भरने के बाद ही आप नया Password Reset कर पाते हैं।

 

 

 

 

One Time Password का सबसे बड़ा फायदा हैं इससे मिलने वाली अतिरिक्त सुरक्षा। इससे आपके किसी भी Online account या Banking से जुड़े जानकारी को और सरक्षा मिलती हैं। अगर कोई आपके Account को Hack करने की कौशिश करता हैं या उससे किसी तरह से आपका Password पता चल जाता हैं तो भी वो तब तक आपके उस Account को Use नहीं कर पायगा जब तक की वो OTP ना डाले।

OTP का प्रयोग एक बार ही कर सकते हैं और ये Code आपके Mobile Number या Email पर ही आयगा जिससे किसी और के लिए आपके account को hack करना काफी मुश्किल काफी बन जाता हैं।

अगर कोई आपकी Online Banking, Paytm Account या किसी अन्य अकाउंट को इस्तेमाल करेगा  की कौशिश करेगा तो तभी आपके phone पर OTP आयगा जिससे आप उसके बारे मे जान पाएंगे। फिर चाहे वो सही Account Password ही क्यों ना डाले।

 

ONE TIME PASSWORD आपको कैसे मिलता हैं

जब भी आप ऑनलाइन पैसो का लेन देन या किसी ऐसे Account मे Sign in करने की कौशिश करते हैं जहा OTP देना अनिवार्य हैं। वहा से आपको तीन तरह से OTP मिल सकता हैं।

पहला तरीका जो सबसे आम और आसान होता हैं उसमे आपको Mobile Number पर SMS मे OTP Code आपको भेजा जाता हैं। ये सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला तरीका हैं। इसके अलावा OTP आपको Voice Phone Call करके भी बताया जा सकता हैं। OTP मिलने का तीसरा तरीका होता हैं Email. जिसमे आपकी Registered Email ID पर OTP भेजा जाता हैं। हालाँकि ये तरीका भारत मे कम इस्तेमाल किया जाता हैं।

 

 

 

 

 

OTP किसी के साथ SHARE करना RISKY हैं?

आपने कई जगह ये पढ़ा होगा ‘Don’t Share the OTP with Anyone‘ जिसका मतलब हैं किसी से भी अपना OTP किसी के साथ कभी शेयर ना करे। OTP आम तौर पर two-factor authentication के रूप मे काम करता हैं जो online transaction के जरिये आपके Bank से पैसे चुराने के प्रयास को रोकने मे अहम रोल निभाता हैं।

अगर किसी को आपके Debit Card, Credit card या Internet Banking की जानकारी मिल भी जाए और वो Online उससे पैसे निकलवाने के प्रयास करता हैं तो उसे OTP की जरुरत भी पड़ेगी। ऐसे मे वो आपसे Phone Call या Email के जरिये कुछ भी झूठ बोलकर OTP जानने की कौशिश कर सकता हैं। आपको इस बात से हमेशा सतर्क रहना हैं, otp full form किसी को भी अपना OTP ना बताए।

दोस्तों आज आपने जाना OTP क्या हैं (OTP Meaning in Hindi) , इसकी Full Form क्या हैं ? और इसके फायदे, रिस्क और इस्तेमाल करने का तरीका। अगर आपको ये जानकरी फायदेमंद लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करे।

1 COMMENT

  1. […] DRDO की स्थापना के समय भारत 70% Defence Items बाहर से खरीदता था लेकिन कुछ समय बीत जाने के बावजूद भी वर्तमान में भी कोई ज्यादा फर्क नही आया। जब इसकी स्थापना की गयी थी तब यह 10 प्रतिष्ठानों और प्रयोगशाला वाला छोटा संगठन था, लेकिन इसके आगे के वर्षों में इस संगठन ने कई विषय शिक्षणों, प्रयोगशालाओं और उपलब्धियों में विकास किया जिसके कारण से आज वर्तमान में 50 से अधिक प्रयोगशालाएं कार्यरत है जो विभिन्न प्रकार के शिक्षणों जैसे- विमान, हथियार, युद्ध वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंजीनियरिंग सिस्टम, मिसाइल, विशेष सामग्री, नौसेना सिस्टम, एडवांस कंप्यूटिंग और जीवन विज्ञान, इनफार्मेशन सिस्टम और कृषि को सुरक्षा देने वाली रक्षा Technologies का विकास करने में तत्परता से कार्य कर रही है। वर्तमान में इस संगठन में 5 हजार से अधिक वैज्ञानिक कार्य कर रहे है, जबकि 25 हजार अन्य वैज्ञानिक तकनीकी और समर्थन के कर्मियों के द्वारा कार्यरत है। […]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here