अंतरिक्ष में जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था? जानेमनुष्य के लिए अंतरिक्ष हमेशा से ही जिज्ञासा का विषय रहा है। उसकी इच्छा धरती की सीमा से बाहर जाकर चांद, तारों और ग्रहों का अध्ययन करने की रही हैं। मनुष्य की उस शताब्दियों पुरानी इच्छा first man in space को आज से 60 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने अंतरिक्ष में जाकर पूरा किया। लेकिन क्या आपको मालूम है antriksh mein jane wala pehla vyakti कौन था? तो बता दे, वो व्यक्ति था रूस का वायु सेना का पायलट यूरी गगारिन (Yuri Gagarin)। गगारिन ने ही 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष में जाकर मनुष्य के वर्षों पुराने अंतरिक्ष-यात्रा के सपने को पूरा किया था।
यूरी गगारिन का जन्म वर्ष 1934 में हुआ था और जब उन्हें 1960 में अंतरिक्ष में जाने के लिए चुना गया तब वे मात्र 27 साल के थे।

उन्होंने वोस्तोक-1 अंतरिक्षयान द्वारा सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर रूस के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अपनी यात्रा शुरू कि तथा अंतरिक्ष में 1 घंटे 48 मिनट बिताने के बाद 8 बजकर 5 मिनट पर धरती पर वापस आ गए। इस दौरान उन्होंने 327 किलोमीटर ऊपर से धरती की एक पूरी परिक्रमा भी की।
Q2. यूरी गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान थे; लेकिन अंतरिक्ष में जाने वाला पहला जानवर कौन-सा था?
उत्तरः गगारिन से भी पहले रूस के अंतरिक्ष विज्ञानीयों ने एक कुत्ते ‘लाइका’ (Laika) को अंतरिक्ष में भेजा था। यह अंतरिक्ष में जाने वाला पहला जानवर था। उसे 3 नवंबर, 1957 को अंतरिक्षयान स्पुतनिक-2 द्वारा जीवों पर माइक्रोग्रैविटी के कारण पड़ने वाले प्रभावों को जानने के लिए भेजा गया था। हालांकि, अंतरिक्षयान के लाॅन्च होने के कुछ घंटों बाद ही पृथ्वी की कक्षा में लाइका की मृत्यु हो गई थी।
Q3. पहली महिला अंतरिक्ष-यात्री कौन थी?
उत्तरः प्रथम महिला अंतरिक्ष-यात्री रूस की वैलेंटीना तेरेश्कोवा (Valentina Tereshkova) थी। ये प्रथम महिला अंतरिक्ष-यात्री के साथ-साथ सबसे कम उम्र की महिला अंतरिक्ष-यात्री भी थी। ये वोस्तोक-6 अंतरिक्षयान द्वारा 16 जून, 1963 को अंतरिक्ष में गयी थी। ये अंतरिक्ष में लगभग तीन दिनों तक रही और इस दरम्यान उन्होंने धरती की 48 बार परिक्रमा की।
Q4. प्रथम भारतीय अंतरिक्ष-यात्री कौन थे?
उत्तरः प्रथम भारतीय अंतरिक्ष-यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा थे। राकेश शर्मा भारतीय वायु सेना के पायलट थे। वे 2 अप्रैल, 1984 को रूस के दो अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ सोयूज टी-11 स्पेसक्राफ्ट द्वारा अंतरिक्ष में गए थे। वे अंतरिक्ष में लगभग 7 दिन रहे तथा विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजमा दिया।

Q5. अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का क्या नाम है?
उत्तरः अमेरिका के जॉन ग्लेन अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति थे। वे 1998 में 77 वर्ष की उम्र में अंतरिक्ष में गये थे। अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे वयोवृद्ध महिला अंतरिक्ष-यात्री अमेरिका की पैगी व्हिट्सन है, जो वर्ष 2016 में 57 वर्ष की उम्र में अंतरिक्ष में गई थी।
Q6. प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष-यात्री कौन थी? और वह पहली बार अंतरिक्ष में कब गई थी?
उत्तरः अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला (Kalpana Chawla) थी और वे पहली बार अंतरिक्ष में नासा के एसटीएस-87 स्पेस शटल मिशन द्वारा पांच अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ 19 नवंबर, 1997 को अंतरिक्ष में गई थी। इस मिशन के दौरान वे अंतरिक्ष में लगभग 15 दिनों तक रही और 252 बार पृथ्वी की परिक्रमा की।

कल्पना चावला और एसटीएस-107 मिशन के अन्य 6 अंतरिक्ष-यात्री
कल्पना चावला दूसरी बार अंतरिक्ष में नासा के एसटीएस-107 स्पेस शटल मिशन द्वारा 6 अन्य अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों के साथ गई थी लेकिन सफलतापूर्वक मिशन समाप्त कर धरती पर वापसी के वक्त स्पेस शटल में आग लग जाने के कारण 1 फरवरी, 2003 को सातों अंतरिक्षयात्रियों की मृत्यु हो गई।
Q7. अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाले अंतरिक्ष-यात्री कौन है?
उत्तरः रूस के वायु सेना अधिकारी गेनाडी पडल्का (Gennady Padalka) अंतरिक्ष में सबसे अधिक दिनों रहने वाले अंतरिक्ष-यात्री है। ये पांच से अधिक अंतरिक्ष यात्राओं के दौरान 879 दिनों तक अंतरिक्ष में रह चुके हैं।
रूसी अंतरिक्ष-यात्री वलेरी पाॅलाकोव (Valeri Polyakov) अंतरिक्ष में लगातार सबसे अधिक दिनों तक रहने वाले व्यक्ति है। ये जनवरी 1994 से मार्च 1995 तक लगातार 14 महीने तक अंतरिक्ष में रहे थे।
Q8. किस महिला अंतरिक्ष-यात्री के पास लगातार सबसे first man in space अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड है?
उत्तरः अमेरिकी महिला अंतरिक्ष-यात्री first man in space क्रिस्टीना first man in outer space कोच (Christina Koch) के पास। first man in outer space क्रिस्टीना 14 मार्च, 2019 से लेकर 6 फरवरी, 2020 के बीच 328 दिनों तक first man in outer space अंतरिक्ष में रही। यह अभी तक किसी भी महिला first man in space अंतरिक्ष-यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताया गया सबसे लंगा समय है।
Q9. अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष-यात्री कौन थे?
उत्तरः प्रथम अमेरिकी अंतरिक्ष-यात्री एलन शेपर्ड थे। first american man in space वे मरकरी अंतरिक्षयान द्वारा 5 मई, 1961 को first american man in space अंतरिक्ष गये थे तथा मात्र 15 मिनट अंतरिक्ष में first american man in space बिताकर पृथ्वी पर वापस आ गए थे। शेपर्ड वर्ष 1971 में first american man in space अपोलो-14 मिशन के दौरान दो अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ चंद्रमा पर भी गये थे।
अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष-यात्री सैली राइड (Sally Ride) थी, जो 18 जून, 1983 को स्पेस शटल द्वारा अंतरिक्ष में गई थी।
Q10. भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष-यात्री कौन है?
उत्तरः सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष-यात्री है। उनकी अंतरिक्ष यात्रा 9 दिसंबर, 2006 को शुरू हुई तथा 194 दिनों बाद, 22 जून, 2007 को वे धरती पर वापस आ गई।






[…] देश भारत की कंपनी है क्योंकि इसके मालिक भूषण कुमार और उनके पिता ने अपनी कंपनी […]
[…] एक अन्य Tamil Film मनाथोडु मझाइकलम में दिखाई […]