Indian art and culture

भारतीय कला एवं संस्कृति | Indian Art and Culture

इस पेज पर आप भारतीय कला एवं संस्कृति के बारे में पड़ेंगे ये टॉपिक परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं भारत ऋषि-मुनियों की भूमि रहा है तथा हमारे देश में शुरू से ही वेद ग्रंथों का अध्ययन लगातार किया गया है इसी वजह से हमारी संस्कृति काफी खास हो जाती है।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारे देश भारत की कला और संस्कृति की दुनिया भर में काफी प्रशंसा की जाती है। तथा ले सकते हैं कि हमारा देश इस मामले में वास्तव में प्रशंसा के योग्य है। हमारी संस्कृति में विविधता में एकता पूरे संसार को एकजुटता का संदेश देती है।

संस्कृति क्या है?

संस्कृति को जानने के लिए हमको यह जानना जरूरी है आखिर संस्कृति है क्या?

क्या अच्छे कपड़े पहनना, अच्छी तरह बोलना, अच्छी तरह बैठना, तथा अच्छी तरह व्यवहार करना संस्कृति हैं जी नहीं दोस्तों केवल यही भारतीय संस्कृति नहीं है।

You May Also Like!

भारतीय संस्कृति है इन सभी के साथ आध्यात्मिक ज्ञान का भी होना  जिस प्रकार छोटे बच्चे को बचपन में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, धर्म निष्पक्षता, बाकी बातों का आत्मज्ञान कराया जाता है वही संस्कृति है और बिल्कुल ऐसी संस्कृति भारतीय संस्कृति है।

पश्चिमी संस्कृति में आपको अच्छी तरह बोलने वाले मिल जाएंगे, बहुत अच्छी तरह बैठने वाली मिल जाएंगे, अच्छी-अच्छी बातें करने वाली भी मिल जाएंगे लेकिन शायद आत्मज्ञान की कहीं ना कहीं उनमें कमी जरूर मिलेगी  इसीलिए भारतीय संस्कृति को सबसे श्रेष्ठ माना गया है भारतीय संस्कृति इतनी प्रभावशाली है कि विदेशी व्यक्तियों को भी अपनी ओर आकृषित किया है।

ललित कला अकादमी

जिस प्रकार आज से  करीब  500-1000 वर्ष पहले राजा  महाराजाओं द्वारा  कला व संस्कृति का रखरखाव किया जाता था तथा बढ़ावा दिया जाता था। उसी प्रकार का कार्य वर्तमान में ललित कला अकादमी करती है।

भारतीय कला को संजो कर रखने के लिए तथा साथ ही उस को बढ़ावा देने के लिए  भारत सरकार द्वारा सन 1954 में ललित कला अकादमी की स्थापना नई दिल्ली में की गई। इसका मेन हेड क्वार्टर दिल्ली में है  तथा लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, भुवनेश्वर आदि जगहों पर इसके राष्ट्रीय केन्द्र स्थापित किये गये।

ललित कला अकादमी द्वारा पेंटिंग मूर्तिकला, तथा चीनी मिट्टी कलाओं के लिए प्रयोगशालाऐ निर्मित  की गई है तथा कलाकारों प्रोत्साहित करने के लिए उनकी प्रतिभा को सुधारने के लिए तथा मंच पर लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं बरसा कराती रहती है, कलाकारों को इनामी राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये के 15 से अधिक राष्ट्रीय पुरुस्कार वितरित किये जाते हैे।

 

 

 

 

भारत के नृत्य

भारत में नृत्य कला का विकास आज से लगभग 2500 वर्ष पुराना है पूर्व से ही नृत्य कला भारत की विशेषता का अंग रही है, जिसमें कत्थक, लोकनृत्य आते हैं, आइये सूची के माध्यम से समझते हैं भारतीय नृत्यों को।

क्रमांक राज्य का नाम सम्बधित लोकनृत्य
1. केरल कथकली(शास्त्रीय), मोहनीअट्टम, कालीअट्टम, पादयानी, ओट्टम
2. उत्तरप्रदेश रासलीला, नौंटकी, कजरी, चाचरी, जैता
3. जम्मू-कश्मीर हिकात, मंदजास, कूद, दण्डीनाच, दमाली आदि
4. पंजाब भागड़ा, धमान, डफ, गिध्दा आदि
5. कर्नाटक कर्गा, लाम्बी, वीरगास्से, यक्षगान
6. उत्तराखण्ड गढ़वाली, कुमायूँ, कजरी, झोरा, रासलीला, चपादी
7. छत्तीसगढ़ करमा, झूमर, डागला, पाली, टपाली, गौड़ी, पण्डवारी, नवारानी, दिवारी।
8. आन्ध्रप्रदेश कुचिपुड़ी (शास्त्रीय), घंटामर्दाला, मोहिनीअट्टम (शास्त्रीय) , सिध्दी मधुरी, छड़ी
9. गुजरात गरबा, डाण्डिया, भवई, रासलीला, लास्या, पणिहारी आदि
10. तमिलनाडु भरतनाट्यम(शास्त्रीय), कुमी, कोलट्टम, कावड़ी आदि।
11. मिजोरम खानट्म, पाखुपिला, चेरोकान आदि
12. नागालैंड चोंग, खैंवा, नुरालीम, लीम आदि।
13. झारखण्ड सरहुल, छऊ, करमा, डांगा, जट-जटनि
14. हिमाचल प्रदेश धमान, छपेली, महायू, डफ, थाली, चम्बा, डांगी, नटी
15. असम बिहू, बिछुआ, नटपूजा, महारास, खेल गोपाल, झुमुरा होब्जानाई, कलिगोपाल, नागानृत्य आदि।
16. मणिपुर मणिपुरी(शास्त्रीय), राखाल, नटरास, महारास, राँखत आदि।
17. पं0 बंगाल काठी, गम्भीरा, ढाली, जात्रा, कीर्तन, मरसिया, बाउल आदि।
18. ओडिशा ओडिसी (शास्त्रीय ), सवारी, घूमरा, पैंका, मुणरी, छऊ, अया।
19. महाराष्ट्र लावणी, तमाशा, कोली, गफा, लेझिम, नकटा, बोहदा, गौरीचा, ललिता, मौनी, पोवाड़ा आदि
20. गोवा माण्डी, झागोर, खोल, ढकनी आदि।
21. राजस्थान झूमर, घापाल, फूँदी, पनिहारी, जिन्दाद, नेजा, गणगौर आदि
22. मेघालय बांगला, लाहो आदि।
23. अरुणाचल प्रदेश युध्द नत्य व मुखौटा नृत्य, नग्न नत्य आदि।

संगीत

भारतीय शास्त्रीय संगीत व लोक संगीत विश्व प्रसिद्ध कला है। संगीत को माँ सरस्वती वरदान माना गया है। तथा यह माँ सरस्वती के वीणा से उत्पन्न ध्वनि से इस कला की शुरुआत मानी जाती है। संगीत के महत्वपूर्ण सात स्वर – स, रे, गा, मा, प, ध, नि हैं भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रमुख रूप से दो भागों में बाटा जा सकता है।

कर्नाटक शास्त्रीय संगीत

इस संगीत का विकास दक्षिण भारत के मंन्दिरो में हुआ इस शास्त्रीय संगीत में भक्ति रस का अधिक समन्वय  मिलता है। इसके प्रमुख राग हंसध्वनि है।

 

 

 

 

 

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत

यह संगीत का विकास उत्तर भारत में हुआ तथा इसका स्वरुप 12 वी सदी में मुस्लिम सुफी संतो के आने से थोड़ा बदल गया था। इसको प्रमुख दो बांटा जा सकता है जिसमें 10 वीं सदी से पूर्व का शास्त्र संगीत तथा 12 वी सदीं का शास्त्रीय संगीत इसके प्रमुख राग बंसत, भूपाली, यमन, मुल्तानी, बहार, हिंडोल, बागेश्री आदि हैं।

भारत के प्रमुख वाद्ययंत्र व उनके वादक व्यक्ति

ध्वनि यंत्र वादक
तबला जाकिर हुसैन, लतीफ खाँ, अल्लारक्खा खाँ, किशन महाराज, फय्याज खाँ, सुखविन्दर सिंह आदि
सितार पंडित रविशंकर, निखिल बनर्जी, बंदे हसन, शाहिद परवेज, उमाशंकर मिश्र, बुद्दादित्य मुखर्जी आदि
सरोद अलाउद्दीन खाँ, अली अकबर खाँ, हाफिज खाँ, अमजद अली खाँ, विश्वजीत राय चौधरी, जरीन दारुवाला, मुकेश शर्मा आदि
बाँसुरी पन्नालाल घोष, हरि प्रसाद चौरसिया,. वी0 कुंजमणि, एन0 नीला, राजेन्द्र प्रसन्ना, राजेन्द्र कुलकर्णी आदि
शहनाई बिस्मिल्ला खाँ, दयाशंकर जगन्नाथ, अली अहमद हुसैन खाँ आदि।
वीणा दोरोस्वामी आयंगर, कल्याण कृष्ण भागवतार, बदरुद्दीन डागर, एस0 बालचंद्रन
संतुर भजन सोपोरी, शिवकुमार शर्मा
वायलिन डाँ0 एन0 राजन, विष्णु गोविंद जोग, एल0 सुब्रह्मण्यम् संगीता राजन, कुनकैड़ी बैद्दनाथन आदि
रुद्रवीणा उस्ताद सादिक अली खाँ, असद अली खाँ
मृंदग टी0पी0 गोपालकृष्णन, डाँ0 जगदीश सिंह, ठाकुर भीकम सिंह, पालधार रघु, आदि

भारतीय नृत्य कलाकार

नृत्य प्रमुख नृत्य कलाकार
कथकली उदयशंकर, कृष्ण नायर, शांता राव, मृणालिनी सारभाई, बल्लतोल नारायण मेनन, आनन्द शिवरामन, कृष्णन कुट्टी आदि
भरतनाट्यम् यामिनी कृष्णमूर्ति, सोनल मान सिंह, रुक्मिणी देवी, अरुण्डेल, टी0 बाल सरस्वती पद्मा सुब्रह्माण्यम, रामगोपाल, लीला सैमसन, मृणालिनी साराभाई।
कुचिपुड़ी यामिनी कृष्णामूर्ति, लक्ष्मी नारायण शास्त्री, राधा रेड्डी, राजा रेड्डी, स्वप्न सुंदरी, वेदांतम, सत्यनारायण, वेम्पति चेनासत्यम्
कत्थक बिरजू महाराज, सुखदेव, लच्छु महाराज, महाराज सितारा देवी, गोपीकृष्ण, शोभना नारायण, मालविका सरकार, चंद्रलेखा, बिन्दादीन महाराज, अच्छन महाराज, नारायण प्रसाद।
मोहिनी अट्टम कल्याणी अम्मा, शांताराव, तारा निडीगाडी, गीता गायक आदि।
मणिपुरी गुरु अमली सिंह, आतम्ब सिंह, नलकुमार सिंह, सविता मेहता, कलावती देवी, चारु माधुर, गोपाल सिंह, बिम्बावती, सोनारिक सिंह आदि।
ओडिशी संयुक्त पाणिग्रही, सोनल मान सिंह, किरण सहगल, माधवी मुद्गल, रानी कर्ण, कालीचरण पटनायक, बारबी ( अर्जन्टिना )

भारतीय कला एवं संस्कृति से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 महाराष्ट्र के संगीत रंग मंच का प्रसिद्ध लोकरूप कौन सा हैं?
A. लावणी
B. नौटंकी
C. तमाशा
D. गाथा

Ans. लावणी

Q.2 कवीर हिंदी की किस स्थानीय भाषा में लिखते थे?
A. अवधी
B. भोजपुरी
C. व्रजभाषा
D. मैथली

Ans. अवधी

Q.3 निम्लिखित में से प्रसिद्ध वायलिन वादक कौन हैं?
A. प्रोफेसर टी. एन. कृष्णन
B. सोनल मानसिंह
C. परवीन सुल्तान
D. अमृता शेरगिल

Ans. प्रोफेसर टी. एन. कृष्णन

Q.4 यामिनी राय ने कला के किस क्षेत्र में नाम कमाया?
A. मूर्तिकला
B. संगीत
C. चित्रकला
D. नाट्यकला

Ans. चित्रकला

Q.5 पुरस्कार मेले का आयोजन कहाँ होता हैं?
A. जोधपुर
B. अजमेर
C. जयपुर
D. उदयपुर

Ans. अजमेर

 

 

 

 

Q.6 स्वामीनारायण मन्दिर, अक्षरधाममखान स्थित हैं?
A. द्वारका, गुजरात
B. पूरी, उड़ीसा
C. गाँधीनगर, गुजरात
D. मथुरा, उत्तरप्रदेश

Ans. गाँधीनगर, गुजरात

Q.7 सालारगंज संग्रहालय खान स्थित हैं?
A. हैदराबाद
B. जयपुर
C. लखनऊ
D. मुंबई

Ans. हैदराबाद

Q.8 निम्लिखित में से किस स्थान पर भारतीय विरासत की लाघुचित्रकारी का विकास हुआ?
A. गुलेर
B. मेवाड़
C. किशनगढ़
D. बूंदी

Ans. किशनगढ़

Q.9 वह मुख्या क्षेत्र कौन सा हैं जहाँ गरवा नृत्य प्रचलित हैं?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. पंजाब

Ans. गुजरात

Q.10 भारत में सबसे पहले निर्मित रंगीन चलचित्र कौन-सा हैं?
A. मधुमती
B. मुगल-ए-आजम
C. दो बीघा जमीन
D. आन

Ans. आन

भारतीय कला एवं संस्कृति से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Q.11 आकाशवाणी (ए. आई.आर) ने अपने मूल नाम इण्डियन ब्राडकास्टिंग कम्पनी से काम करना कब प्रारंभ किया था?
A. 1927 में
B. 1932 में
C. 1936 में
D. 1947 में

Ans. 1927 में

Q.12 प. भीमसेन जोशी के क्रियाकलाप का क्षेत्र क्या रहा हैं?
A. साहित्य
B. शिक्षा
C. शास्त्रीय संगीत (गायन)
D. पत्रकारिता

Ans. शास्त्रीय संगीत (गायन)

Q.13 नृत्य के मोहिनी आट्टम रूप का विकास कहाँ हुआ था?
A. मणिपुर में
B. तमिलनाडु में
C. केरल में
D. कर्नाटक में

Ans. केरल में

Q.14 लोक चित्रकला मधुबनी किस राज्य में लोकप्रिय हैं?
A. पश्चिम बंगाल
B. उड़ीसा
C. बिहार
D. असम

Ans. बिहार

Q.15 गांधार कला किस काल में विकसित हुई थी?
A. गुप्ता काल में
B. मौर्य काल में
C. सातवाहनों के काल में
D. कुषाण काल में

Ans. कुषाण काल में

Q.16 एक ही सिनेमाहॉल में पूरे वर्ष तक चलने वाली पहली फिल्म कौन-सी थी?
A. सारांश
B. किस्मत
C. चन्द्रलेखा
D. मुगल-ए-आजम

Ans. चन्द्रलेखा

Q.17 हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
A. अशोक कुमार
B. शशि कपूर
C. दस्तगीर उर्फ साबू
D. टॉम अल्टर

Ans. C

 

 

 

 

Q.18 वह फिल्म जिसमें प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अभिनय किया था?
A. कभी अजनबी थे
B. चरिता
C. प्रेमाची सवाली
D. एराउंड द वर्ल्ड

Ans. प्रेमाची सवाली

Q.19 हिन्दी के विख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द्र द्वारा लिखित एकमात्र फिल्म कौन-सी थी?
A. मजबूर
B. तीसरी कसम
C. मिल
D. खून पसीना

Ans. मिल

Q.20 लोकमान्य तिलक द्वारा ‘सिनेमा केशरी’ की उपाधि किसे दी गई थी?
A. दादा साहेब फाल्के
B. वी. शांताराम
C. बाबू राव पेंटर
D. बाबू भाई मिस्त्री

Ans. बाबू राव पेंटर

भारतीय कला एवं संस्कृति से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Q.21 ‘महायान सम्परिग्रह’ नामक ग्रन्थ किसकी कृति है?
A. अश्वघोष
B. उपगुप्त
C. आसंग
D. हर्ष

Ans. आसंग

Q.22 आसंग और वसुबन्धु अनुयायी थे-
A. जैन मत के
B. बौद्धों के महायान के
C. वैष्णव मत के
D. उपर्युक्त में से किसी के नहीं

Ans. बौद्धों के महायान के

 

 

 

 

 

Q.23 महायान का शिक्षा का सुविख्यात केन्द्र स्थित था-
A. पाटलिपुत्र में
B. कपिलवस्तु में
C. नालन्दा में
D. सारनाथ में

Ans. नालन्दा में

Q.24 गांधार कला शैली की मूर्तियों पर प्रभाव प्रदर्शित होता है-
A. चीनी
B. यूनानी
C. रोमन
D. भारतीय

Ans. यूनानी

Q.25 कम्बोडिया स्थित प्रसिद्ध अंगकोरवाट मंदिर किस देवता का है?
A. विष्णु
B. सूर्य
C. गणेश
D. महादेव

Ans. विष्णु

 

 

 

 

 

Q.26 अंग्रेजों द्वारा प्रतिबंधित की गयी प्रथम भारतीय फिल्म कौन सी थी?
A. सोजे वतन
B. आलमआरा
C. अछूत कन्या
D. सैरेन्ध्री

Ans. सैरेन्ध्री

Q.27 भारत में फिल्मफेयर पुरस्कारों की शुरूआत किस वर्ष हुई थी?
A. 1950
B. 1947
C. 1952
D. 1953

Ans. 1953

Q.28 राष्ट्रपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाली प्रथम फिल्म कौन-सी थी?
A. अछूत कन्या
B. परख
C. श्यामची आई
D. शतरंज के खिलाड़ी

Ans. श्यामची आई

Q.29 वह फिल्म जिसके लिए पहली बार सिनेमा पोस्टर का प्रयोग किया गया था?
A. शीरी फरहाद
B. अमृत मंथन
C. माया बाजार
D. राजा हरिश्चन्द्र

Ans. माया बाजार

Q.30 वह फिल्म जिसमें पहली बार पार्श्व संगीत (बैकग्राउंड म्यूजिक) का प्रयोग किया गया था?
A. चण्डीदास
B. सिकंदर
C. हकीकत
D. झनक झनक पायल बाजे

Ans. चण्डीदास

भारतीय कला एवं संस्कृति से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Q.31 “बड़े गुलाम अली” का संबंध था-
A. जयपुर घराने से
B. लखनऊ घराने से
C. ग्वालियर घराने से
D. पटियाला घराने से

Ans. पटियाला घराने से

Q.32 मैसूर के श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी-
A. भरतराय द्वारा
B. ऋषभ द्वारा
C. हरिराय द्वारा
D. चामुण्डराय द्वारा

Ans. चामुण्डराय द्वारा

Q.33 साँची किसकी कला और शिल्पकला को प्रदर्शित करती है?
A. जैन
B. बौद्ध
C. मुस्लिम
D. ईसाई

Ans. बौद्ध

Q.34 गांधार कला शैली का उद्गम हुआ था-
A. पश्चिमी भारत में
B. उत्तर-पश्चिमी भारत में
C. दक्षिणी भारत में
D. पूर्वी भारत में

Ans. उत्तर-पश्चिमी भारत में

Q.35 निम्लिखित में से कौन सा लोक नृत्य राजस्थान से संबंधित हैं?
A. रौफा
B. विधी
C. सुझसिनी
D. झोरा

Ans. सुझसिनी

 

 

 

 

 

 

Q.36 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा निम्लिखित में से किस शहर में हैं?
A. बम्बई
B. नई दिल्ली
C. भोपाल
D. कलकत्ता

Ans. बम्बई (मुंबई)

Q.37 अमजद अली खां किस बाध में निपुण थे?
A. वायलिन
B. सितार
C. सरोद
D. सारंगी

Ans. सरोद

Q.38 सरोद में कितने तार होते हैं?
A. 7
B. 19
C. 17
D. 9

Ans. 19

Q.39 तानसेन सम्मान किस राज्य की सरकार ने शुरू किया था?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात

Ans. मध्यप्रदेश

Q.40 भारत का सबसे प्राचीनतम संगीत यन्त्र क्या हैं?
A. बांसुरी
B. वीणा
C. तबला
D. सितार

Ans. वीणा

भारतीय कला एवं संस्कृति से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Q.41 निम्लिखित में से कौन सा नृत्य जम्मू और कश्मीर से संबंधित हैं?
A. झोरा
B. बीधी
C. रौफा
D. सुझसिनी

Ans. रौफा

Q.42 गिद्ध भारत के किस राज्य का लोकनृत्य हैं?
A. पंजाब
B. उत्तरांचल
C. हरियाणा
D. उत्तरप्रदेश

Ans. पंजाब

Q.43 लक्षदीप के लोग निम्लिखित में से कौन सी भाषा बोलते हैं?
A. कन्नड़
B. मलयालम
C. तेलुगु
D. तमिल

Ans. मलयालम

Q.44 पंडित शुवकुमार शर्मा निम्लिखित में से किसके विशेषज्ञ हैं?
A. तबला
B. सन्तूर
C. सरोद
D. वायोलिन

Ans. संतूर

Q.45 निम्लिखित में से कौन सा प्रसिद्ध तबला वादक हैं?
A. अल्ला खां
B. अमजद अली खां
C. बी.जी.जोग
D. उस्ताद फैयाज खां

Ans. अल्ला खां

Q.46 कुचिपुड़ी कहाँ की नृत्य प्रणाली हैं?
A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. आन्ध्र प्रदेश
D. केरल

Ans. आंध्रप्रदेश

Q.47 निम्लिखित में से सिक्ख धार्मिक परम्परा का कौन सा स्थान भारत में नहीं हैं?
A. नांदेड
B. ननकाना साहिबा
C. केशगढ़ साहिबा
D. पांउता साहिबा

Ans. ननकाना साहिबा

 

 

 

 

 

Q.48. निम्लिखित में से कौन सा असम का प्रसिद्ध त्यौहार हैं?
A. मकर संक्रांति
B. युगादि
C. ओनम
D. रोंगाली बिहू

Ans. रोंगाली बिहू

Q.49 निम्लिखित में से किस नृत्य शैली में कथा/भाव हमेशा महाभारत या रामायण से लिया जाता हैं।
A. ओडिशा
B. भरत नाट्यम
C. कुचीपुड़ी
D. मोहिनीअट्टम

Ans. कुचिपुड़ी

Q.50 सत्यजिय रे का संबंध निम्लिखित में से किसके साथ हैं?
A. शास्त्रीय नृत्य
B. पत्रकारिता
C. शास्त्रीय संगीत
D. फिल्म निर्देशन

Ans. फिल्म निर्देशन

 

 

 

 

 

संक्षेप में,

इस पेज पर आपने भारतीय कला एवं संस्कृति के बारे में पढ़ा और इससे संबंधित महत्वपूर्ण विकल्पीय प्रश्नों को भी पढ़ा जो सभी सरकारी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here