1

Chia Seeds, Benefit, Effects and Side Effects , शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए कई प्रकार के फल, सब्ज़ी व औषधियों का इस्तेमाल हम करते हैं। विटामिन-सी के लिए खट्टे फलों के प्रयोग की सलाह दी जाती है तो केले को कैल्शियम, पौटेशियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। पालक समेत हरी-सब्ज़ियों के नियमित सेवन की सलाह भी हमें अक्सर दी जाती है। फल-सब्ज़ियों से अलग एक बीज भी ऐसा होता है जिसमें भर-भर के पोषक तत्व होते हैं। इस बीज का नाम है… चिया। चिया बीज (Chia Seedsका नियमित इस्तेमाल हमारे लिए बेहद लाभदायक है। इसके इस्तेमाल से हम कई गंभीर बीमारियों से भी दो-दो हाथ कर सकते हैं। इस लेख में आप इसी चिया बीज(Chia Seedsके बारे में जानेंगे। चिया बीच (Chia Seedsक्या होता है? इसके फ़ायदे क्या-क्या हैं? इस बीज में क्या-क्या पोषक तत्व होते हैं ? यह कहां पाया जाता है ? कैसे इसका इस्तेमाल किया जाता है ? सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगे-

 

Does Eating Too Many Chia Seeds Cause Side Effects?

क्या होता है चिया बीज(Chia Seeds 

दूसरे खाद्य बीजों की तरह ही चिया बीज (Chia Seedsभी होता है। मगर इसके गुणकारी स्वभाव की वजह से इसका इस्तेमाल खाने के लिए होता है।

मिंट प्रजाति का यह स्वादहीन बीज आकार में बेहद छोटा और सफेद, भूरे व काले रंग का होता है। इसकी खासियत होती है कि स्वादहीन होने की वजह से इसमें कीड़े नहीं लगते।

You May Also Like!

इसका वैज्ञानिक नाम साल्विया हिस्पानिका (Salvia Hispanica) होता है। जिस पेड़ से चिया बीज (Chia Seedsमिलता है, उसे भी साल्विया हिस्पानिका ही कहते हैं।

 

विलायती है चिया बीज (Chia Seeds)

इसकी इतनी सारी खासियतें जानने के बाद आप सोच रहे होंगे कि चिया बीज(Chia Seedsभारत में कहां मिलता है।

तो हम आपको बता दें कि चिया बीज(Chia Seedsएक विलायती उत्पाद है, जिसे आयात किया जाता है।

इसका सबसे ज्यादा उत्पादन अमेरिका में होता है। इसकी उत्पत्ति मैक्सिको व ग्वाटेमाला की मानी जाती है।

अमेरिका के अलावा मेक्सिको व आस्ट्रेलिया में भी चिया बीज(Chia Seedsउगाया जाता है।

भारत में मेक्सिको से इसे आयात किया जाता है।

भारत के कई इलाकों में सब्ज़ा, तुकमलंगा व तकमरिया को भी चिया बीज (Chia Seedsजैसा ही माना जाता है। लेकिन यह गलत है क्योंकि ये तीनों बीज तुलसी के बीज हैं।

 

पोषक तत्वों की खदान है चिया बीज(Chia Seeds)

छोटे से चिया बीज(Chia Seedsमें पोषक तत्वों की पूरी फेहरिस्त है।

इसमें सबसे ज्यादा औमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

इसके अलावा पौटेशियम, फाइबर, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, जिंक, कॉपर, ओमेगा 6, वसा, सोडियम, तांबा, कैल्शियम, जस्ता, मैंगनीज व फास्फोरस ही नहीं इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल व एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण भी चिया बीज (Chia Seedsमें होते हैं।

 

चिया बीज(Chia Seedsके फ़ायदे

  • चिया बीज (Chia Seedsके पोषक तत्वों की लिस्ट आपको ज्यादा लग रही हो तो आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल के फ़ायदों की फेहरिस्त इससे भी लंबी है।
  • चिया बीज(Chia Seedsके सेवन से आपका पाचन तंत्र मज़बूत होता है। सूजन की समस्या ने निपटने के लिए इसका प्रयोग होता है।
  • चिया बीज (Chia Seeds) हड्डियों व दातों को मज़बूत बनाता है।
  • इसके अलावा कब्ज़, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, स्तन कैंसर व हृदय रोग जैसी बीमारियों की रोकथाम में चिया बीज(Chia Seedsसहायक होता है।
  • इसके अलावा चिया बीज(Chia Seedsके सेवन से आपको अच्छी नींद आती है, शरीर में उर्जा बनी रहती है, कोलेस्ट्राल कम रहता है, आपकी इम्यूनिटी मज़बूत होती है और सबसे ज्यादा अच्छी बात वजन कम करने में भी यह सहायक होता है।
  • गर्भावस्था में भी चिया बीज(Chia Seedsके सेवन की सलाह दी जाती है।

 

चिया बीज(Chia Seedsका इस्तेमाल कैसे करें

चिया बीज (Chia Seedsका सेवन नाश्ते में करने की सलाह दी जाती है। इसे दो तरीके से लिया जा सकता है।

पहला है कि आप इसका पाउडर बना लें। उसके बाद इसे गुनगुने दूध या पानी के साथ लें। दही या सूप में मिलाकर इसे खाने के साथ भी खा सकते हैं। उपमा, इडली व पोहे में मिलाकर भी इन्हें लिया जा सकता है।

एक दूसरे तरीके से भी चिया बीज (Chia Seedsको ले सकते हैं। उसके लिए इसे खाने से पहले तीन या चार घंटे पहले इसे पानी में भिगो लें। भीगने के बाद ये जैल जैसे हो जाते हैं जिसे शेक, दूध या जूस में मिलाकर लिया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

चिया बीज(Chia Seeds) के नुकसान

इतने सारे गुणों वाले चिया बीज (Chia Seeds) के कुछ नुकसान भी हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया सकता है।

इसलिए यदि आप चिया बीज(Chia Seeds) का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो पहले इसके नुकसान के बारे में भी जान लें।

  • प्रोस्टेट कैंसर के रोगियों को इनके इस्तेमाल की मनाही है।
  • अगर खून ज्यादा बह रहा हो या आप कोई सर्जरी कराने जा रहे हैं तो चिया बीज(Chia Seedsना लें।
  • खून को पतला करने की दवाइयों के साथ इनका सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
  • इनके अत्यधिक इस्तेमाल से आपको खुजली, दस्त व उल्टी जैसे रोग भी हो सकते हैं।

इसलिए सोच समझकर ही चिया बीज(Chia Seedsका इस्तेमाल करें।

 

 

 

 

 

 

 

तो देखा आपने चिया बीज(Chia Seedsहै ना छोटा पैकेट बड़ा धमाका जिसके सेवन से आप अच्छी सेहतमंद ज़िंदगी पा सकते हैं। कुछ सावधानियों को ध्यान में रखते हुए।

हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख काफी पसंद आया होगा और आपको चिया बीज(Chia Chia Seeds Benefit Effects and Side Effects ) से जुडे हर प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा और उसके साथ ही अन्य रोचक जानकारियां भी पसंद आई होंगी।

अगर आप इस सम्बन्ध में कोई और जानकारी चाहते हैं तो सब्मिट करें, हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देंगे और अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया है तो लाइक करें और शेयर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here