1

कुछ लोगों को लगता है दही को भारत में कर्ड (Curd) और अमेरिका में योगर्ट(Yogurt) बोलते हैं अर्थात दही और योगर्ट एक ही होते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्यूंकि दही और योगर्ट में बहुत फर्क है। दही और योगर्ट दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट के अलग-अलग प्रकार हैं और इनसे मिलने वाले स्वास्थय लाभ भी अलग हैं। आज के इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि दही और योगर्ट में क्या फर्क है और इन दोनो के फायदे नुक्सान क्या हैं।

 

दही और योगर्ट के फायदे (Yoghurt Benefits Effects and Side Effects)

दही (Curd) में प्रो-बायोटिक बैक्टीरिया शामिल होते हैं जो हमारी पाचन शक्ति(Digestion Power) को मजबूत करते हैं साथ ही हमारी इम्यूनिटी (immunity) को भी बढ़ाते हैं। दहीं में शामिल कैल्शियम और फॉस्फोरस के कारण दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

यदि हम रोज के ब्रेक्फास्ट में दही को शामिल करते हैं तो यह हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

You May Also Like!

योगर्ट (Yogurt) में गुड् बैक्टिरिया पाया जाता है जो  हमारे इंटरस्टाईन को मजबूत बनाने में मदद करता है। योगर्ट को पोषक तत्वों (Nutrients) का पावर हाउस भी कहा जाता है। इसमें हाई प्रोटीन शामिल होते हैं जो हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

Yoghurt Benefits Effects and Side Effects

 

दही और योगर्ट को बनाने का तरीका

दही (Curd) बनाने के लिए दूध को तकरीबन 30 से 40 डिग्री सेल्सियस पर लाकर उसमें कुछ हिस्सा दहीं या फिर कुछ बूंदें नींबू का रस या सिरका मिलाकर लगभग 6 से 8 घंटे के लिए ढक्कर छोड़ दिया जाता है। आमतौर पर इसी प्रकिया का इस्तेमाल घरों में दही जमाने के लिए किया जाता है।

वहीं, योगर्ट (Yogurt) बनाने के लिए बैक्टीरियल फर्मनटेशन की जरूरत होती है जिसके लिए लेक्टोबेसिलिस बुल्गारिस और स्ट्रेप्टोकोक्स थर्मोफीलिस नाम के दो गुड बैक्टीरिया को शामिल किया जाता है। जिन्हे सांईटिस्ट अपनी लैब में खास तौर से तैयार करते हैं। इन दोनो को योगर्ट जमाने में इस्तेमाल किया जाता है।

 

वजन कम करने में कैसे मदद करता है योगर्ट

आजकल लोगों के लिए बढ़ता वजन काफी गंभीर समस्या बनती जा रही है। लेकिन यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो योगर्ट को अपनी हेल्दी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।

योगर्ट में प्रोबायोटिक पाया जाता है। प्रोबायोटिक वजन कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने खाने में सादे योगर्ट का ही इस्तेमाल करें।

 

दही और योगर्ट से हमें क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

दही को इसलिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें शामिल लैक्टोबेसिलस बैक्टिरिया जब जीवीत हमारे शरीर में पहुंचते हैं तभी हमारे शरीर को फायदा देते हैं।

दही में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम के साथ विटामिन-बी2 और विटामिन-बी12, जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ योगर्ट का सबसे बड़ा फायदा है कि यह हमारे इंटरस्टाईन को स्ट्रांग बनाता  है साथ ही हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाकर शरीर को बीमारियों से लड़ने में ताकत प्रदान करता है।

योगर्ट में हाई प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयोडिन, Yogur / Curd Benefits Effects and Side Effects विटामिन B12, ज़िंक, पोटाशियम, प्रोटीन शामिल होते हैं। इसमें लेक्टिक एसिड बैक्टीरिया शामिल होते हैं।

 

दही और योगर्ट में से कौन है ज्यादा फायदेमंद

योगर्ट को एक स्टेंडर्ड प्रोड्क्ट माना है क्योंकि रिसर्च की मानें तो इसमें शामिल अच्छे बैक्टीरिया पेट में आसानी से जिंदा पहुंच जाते हैं जिससे इनका पूरा लाभ लिया जा सकता है। योगर्ट में दहीं से ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।

यदि आप एक कटोरी योगर्ट ले रहे हैं तो इसमें 8 से 10 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं दहीं में यही मात्रा 3 से 4 ग्राम होती है। अर्थात दहीं से दोगुना प्रोटीन योगर्ट मे पाया जाता है।

वहीं दहीं को कैल्शियम का सबसे अच्छा साधन माना जाता है। अगर न्यूट्रीशियनस की बात की जाए तो इन दोनो डेयरी प्रोडक्ट के अपने अलग-अलग फायदे हैं।

 

दही और योगर्ट के सेवन के नुक्सान

दही का सेवन रात के खाने में नहीं किया जाना चाहिए। इससे हमें पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। डायबिटीज वाले मरीजों को भी दहीं का सेवन डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही करना चाहिए।

योगर्ट को यदि इसके सादे प्रारूप में इस्तेमाल किया जाए तभी यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके फलेवरड प्रारूपों में चीनी या मीठे की मात्रा काफी अधिक होती है और मीठे का अधिक सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए जहर के समान होता है।

 

हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह लेख काफी पसंद आया होगा और आपको आपके प्रश्न दही और योगर्ट में फर्क और इनके फायदे और नुकसान (Dahi aur Yogurt me fark aur inke fayde nuksan)का उत्तर मिल गया होगा और उसके साथ ही अन्य रोचक जानकारियां भी पसंद आयी होंगी अगर आप इस सम्बन्ध में कोई और जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट लिख के सब्मिट करें और हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देंगे और अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया तो लाईक करें और शेयर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here